मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र के मोहोली खेड़ा पर बाइक सवार को स्कार्पियो कार ने मारी टक्कर हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
भगवान थाना क्षेत्र के मदन पाडूआ निवासी अंशुल कुमार पुत्र गायत्री प्रसाद भोगांव से अपने घर बाजार करके वापस आ रहे थे। जैसे ही वह मोहाली खेड़ा के पास पहुंचे तभी उनकी बाइक में स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार अंशुल कुमार घायल हो गए। घायल अंशुल कुमार को उपचार के लिए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।