मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खेल रहे किशोर के ऊपर आवारा कुत्ते ने हमला कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मंगलवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के पनिहार निवासी 13 वर्षीय शिवम पुत्र प्रदीप घर के बाहर खेल रहा था तभी आवारा कुत्ते ने उसके ऊपर हमला कर दिया। और किशोर के हाथ में काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं परिजनों ने किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया है।