मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का किया प्रयास, जिला अस्पताल में भर्ती
मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लमपुर निवासी 13 वर्षीय किशोरी मल्लू पुत्री गिरीश चंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। वहीं किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया है।