मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का किया प्रयास
मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के रघुराजपुरी निवासी 17 वर्षीय खुशबू पुत्री दूरबीन सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।