मेरठ: लोहिया नगर इलाके में डेरी में गोकशी करने वाले तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली
Meerut, Meerut | Aug 31, 2026 मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी चमड़ा पैठ स्थित एक डेरी में गोकशी की वारदात से रविवार को हड़कंप मच गया था । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोवंश के अवशेष बरामद किए। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए थे।रविवार देर रात पुलिस ने नरहेड़ा जंगल में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे बदमाश को घेराबंदी कर दबोच लिया