दतिया नगर: उपचुनाव में वीआईपी वाहनों के दबाव से दतिया की ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, लोग जाम से परेशान
दतिया विधानसभा उपचुनाव के चलते शहर में वीआईपी वाहनों की लगातार आवाजाही से ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग मुख्य सड़कों के बजाय गलियों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं। रविवार रात 9