जगदलपुर: नगरनार पुलिस ने नगरनार थाना के सामने जांच के दौरान ₹70,080 की अवैध अंग्रेजी शराब की जब्ती की
नगरनार पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक सफेद रंग का बिना नंबर का मारूती सुजुकी ईको कार में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर उड़ीसा प्रात से जगदलपुर की ओर परिवहन कर रहे हैं । सूचना पर नगरनार पुलिस टीम के द्वारा थाना नगरनार के सामने एनएच 63 मेन रोड पर नाकाबंदी किया गया ।जहां सफेद रंग का बिना नंबर का मारूती सुजुकी ईको कार की रोककर उसकी जांच की गई।