जगदलपुर: सिंधु भवन में भारतीय सिंधु सभा के तत्वाधान में शिविर लगाकर 120 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया
भारतीय सिंधु सभा के तत्वाधान में शनिवार को शाम 5 बजे तक सिंधु भवन मे आयुष्मान वंदन योजना तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के शिविर लगाया गया। इस दौरान 120 लोगों ने अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया ।आयुष्मान कार्ड के साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों ने भी अपना कार्ड बनवाया जिसमें उन्हें 5 लाख रुपए तक की इलाज की सुविधा मिलेगी ।