जगदलपुर: महापौर सफीरा साहू और MIC सदस्य ने दलपत सागर का लिया जायजा, 7 दिसंबर को होगा दीपोत्सव
दलपत सागर दीपोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। महापौर श्रीमती सफिरा साहू और स्वास्थ्य विभाग सभापति नरसिंग राव ने दीपोत्सव से पहले शनिवार दोपहर 2 बजे दलपत सागर में सफ़ाई अभियान का जायजा लिया। बता दें ,दलपत सागर दीपोत्सव का कार्यक्रम 7 दिसंबर को होना है और इसके लिए शहर में व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।