कानपुर में गड्ढों पर कांग्रेस का हल्लाबोल!
‘आओ तुम्हें चांद पे ले जाएं’ गाकर कांग्रेस ने शहर की बदहाल सड़कों पर तंज कसा। माल रोड स्थित नरोना चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता जलभराव के पानी में बैठ गए और थाली बजाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की सड़कें बार-बार टूट रही हैं। कांग्रेस ने सड़क निर्माण के टेंडर, गुणवत्ता और खर्च की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
.
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurNagarNigam #Congress #PawanGupta KanpurRoads