कानपुर: जीटी रोड जाम और पुलिस पर पथराव मामले में बड़ी कार्रवाई!
महाराजपुर क्षेत्र में महिला के शव को सड़क पर रखकर जीटी रोड जाम करने और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला करने के मामले में पुलिस ने लेखपाल समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, घटना की वीडियोग्राफी और स्थानीय पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। मामले में 23 नामजद और 30–40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने मौके से ईंट-पत्थर, गिट्टी और चप्पलें भी बरामद की हैं।
पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
.
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #Maharajpur #BreakingNews