गंगरार: चित्तौड़गढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
चित्तौड़गढ़ के सूरत सिंह जी का खेड़ा फाटक के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भीलवाड़ा से चित्तौड़ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 21 वर्षीय मिलन पुत्र कन्हैयालाल बंजारा की मौके पर ही मौत हो गई। मिलन रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन सोपा है।