दतिया: बड़ेरा धनौटी में भीषण आग से गेहूं की फसल राख, पंडोखर धाम की फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Datia, Datia | Apr 13, 2026 पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेरा धनौटी मौजे में सोमवार दोपहर करीब 01 बजे एक किसान के खेत में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लगभग पांच बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार किसान राकेश राजपूत के खेत में गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार खड़ी थी। अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई।