बरेली: बरेली का डंका पूरे यूपी में, जनगणना में नंबर-2, सीएम डैशबोर्ड में भी लहराया परचम
बरेली ने एक बार फिर पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी प्रशासनिक ताकत का लोहा मनवाया है। जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्वगणना अभियान में बरेली ने प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल कर बड़ी कामयाबी दर्ज की है। तीसरे ही दिन करीब 30 हजार लोगों ने ऑनलाइन स्वगणना कराई, जिससे जिला प्रशासन की मुहिम को जबरदस्त रफ्तार मिली है। गांव से लेकर शहर तक करीब 12 हजार कर्मचारियों की टीमें