पीलीबंगा: महिला से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, गोलूवाला पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
गोलूवाला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने तथा गाली क्लोज करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है ।पुलिस ने आज रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि आयलकी निवासी भूरीदेवी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके पति सोहनलाल ने उसके साथ मारपीट कर चोटे पहुंचाई तथा गाली गलौज किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।