रांची, खादगढ़ा बस टर्मिनल परिसर में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम एवं अनुपयोगी बसों/अन्य वाहनों के संबंधित मालिकों को निर्देशित किया जाता है कि वे इस आम सूचना के प्रकाशन की तिथि से 07 दिनों के अंदर अपने-अपने वाहनों को परिसर से अनिवार्य रूप से हटा लें। निर्धारित अवधि में बसें नहीं हटाए जाने पर राँची नगर निगम द्वारा आगामी 07 दिनों के अंदर सक्षम प्राधिकारी/एम.वी.आई. के माध्यम से मूल्यांकन एवं दर निर्धारण कराते हुए नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। निर्धारित अवधि के पश्चात किसी भी दावे, अनुरोध अथवा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
Namkum, Ranchi | Sep 26, 2026