थाना दुधारा की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने महिलाओं और वृद्धजनों से उनके घर जाकर संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनी और सरकारी योजनाओं जैसे पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। पुलिस ने आपातकालीन संपर्क के लिए भी प्रेरित किया। जनता ने इस पहल की सराहना की।