लोहरदगा: लोहरदगा में तेज हवा और गर्मी से परेशान आमजन, किसान व राहगीर, सड़कों पर कम हुई आवाजाही
लोहरदगा शहर इन दिनों भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा की दोहरी मार झेल रहा है, जिससे जनजीवन पर स्पष्ट असर दिखाई दे रहा है। दोपहर लगभग 12:00 बजे शहर का जायजा लिया गया, जहां सामान्य दिनों की तुलना में सड़कों पर असामान्य सन्नाटा नजर आया। बाजारों में रौनक कम थी और लोग जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखे।