कानपुर देहात के रनिया में सनसनीखेज डकैती!
वारदात से पहले नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर लगे CCTV कैमरे का रुख बदल दिया, ताकि उनकी हरकतें रिकॉर्ड न हो सकें। लेकिन उनकी पूरी चाल कैमरे में कैद हो गई।
इसके बाद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया। विरोध करने पर टाइल्स मिस्त्री राजन संखवार पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, बदमाश करीब एक घंटे तक घर में रहे और नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए।
रनिया पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
📍 स्थान: रनिया, कानपुर देहात
.
.
#GroundZeroNews #KanpurDehat #Raniya #Kanpur #CrimeNews BreakingNews