कानपुर के चर्चित रावतपुर स्लो पॉइजन मामले में बड़ा यू-टर्न!
अब तक आरोपी बताई जा रही बहू ज्योति ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर खुद को बेगुनाह बताया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने ही उसे झूठे मामले में फंसाया, क्योंकि उसका किसी दूसरी युवती से संबंध है और वह तलाक लेना चाहता था।
ज्योति ने पति पर हिडन कैमरा लगाने, दहेज मांगने, घरेलू प्रताड़ना और सैलरी लेने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। वहीं, पति और ससुराल पक्ष पहले ही बहू पर पूरे परिवार को चाय में संदिग्ध पदार्थ मिलाकर स्लो पॉइजन देने का आरोप लगा चुके हैं।
अब दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद ही सामने आएगा कि सच्चाई क्या है।
📍 स्थान: रावतपुर, कानपुर
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।
.
.
#GroundZeroNews #Kanpur #Rawatpur #KanpurNews #SlowPoisonCase CrimeNews BreakingNews