चूरू: भूतिया बास में उधार दिए रुपए मांगने पर पड़ोसी ने परिवार पर किया हमला, 5 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Oct 23, 2024 चूरू शहर के वार्ड संख्या 58 भूतिया बास में उधार दिए रुपए मांगने पर पड़ोसी ने एक परिवार पर हमला कर दिया। मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे पांच नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली थाने के एसआई रामप्रताप ने बताया की 58 वर्षीय मोहम्मद सलीम ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसने अपने पड़ोसी आरीफ अंसारी को 30000 रूपये उधार दे रखे हैं।