सदर: वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर थाने में सहकारी विभाग के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन
Sadar, Varanasi | Jul 12, 2026 वाराणसी में सहकारी विभाग के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया है। रविवार को इस अनोखे प्रदर्शन के तहत सपा कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर सिगरा थाने में सहकारी विभाग के खिलाफ शिकायत पत्र दिया जिसमें उन्होंने किसानों को खाद उपलब्ध न कराए जाने का आरोप लगाया और बाजार में कालाबाजारी होने का भी आरोप लगाया।