पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र में हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में 1 अभियुक्त गिरफ्तार
मालसलामी थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह 9:27 पर मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात में मालसलामी थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान हत्या और आर्म्स एक्ट की घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया