कायमगंज: गाँव कुंवरपुर खास निवासी व्यक्ति की ऑटो में बैठे युवक ने जेब काटी, ₹40,000 उड़ाए, बेटी की शादी के लिए थे रुपए
कम्पिल के गांव कुंवरपुर खास निवासी शिव शंकर बैंक में रुपए जमा करने जा रहे थे। रास्ते में जेबकतरे ने उनकी जेब काट ली। पीड़ित शिवशंकर ने बताया कि यह रकम बेटी की शादी के लिए मजदूरी करके जुटाई थी।रास्ते में करीमनगर के पास एक अज्ञात युवक ऑटो में उनके बगल में बैठ गया। युवक ने बड़ी सफाई से उनकी दाहिनी जेब की काट लिया और ₹40000 पार कर दिए।6 जुलाई को बेटी की शादी हैं