चूरू: जिले में असली-नकली कुश्ती संघ का विवाद थाने पहुंचा, चूरू जिला कुश्ती संघ के सचिव ने कोतवाली थाने में दिया परिवाद
Churu, Churu | Apr 16, 2025 चूरू ज़िले में असली और नकली जिला कुश्ती संघ का विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। पंजीकृत कुश्ती संघ के सचिव ठाकुर मल शर्मा ने चूरू की कोतवाली पुलिस थाने में दूसरे कुश्ती संघ पर कूट रचित दस्तावेजों से अवैध तरीके से ज़िला कुश्ती संघ नाम से खेल संघ चलाने और खिलाड़ियों को भ्रमित कर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए एक परिवाद दायर किया है।