छपरा: नशा मुक्ति अभियान: छपरा पुलिस ने देसी-विदेशी शराब के साथ पांच कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Chapra, Saran | Apr 17, 2026 छपरा पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई की गई है. रिवीलगंज पानापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने देशी विदेशी शराब के साथ पांच कारोबारी को गिरफ्तार कर बोलेरो बाइक ई रिक्शा को जप्त कर लिया है. गिरफ्तार कारोबारी में गौतम कुमार अमरजीत कुमार आनंद राज नीतीश कुमार राजेश गिरी शामिल है. विदेशी शराब 286,16 लीटर देसी शराब 20 लीटर जप्त हुआ है.