सूरजगढ़: सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में रसोई गैस सिलेंडर से निकला पानी, उपभोक्ताओं में आक्रोश
सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे हैरान करने वाला मामला सामने आया. ग्रामीणों का आरोप है कि तीन घरेलू उपयोग की गैस सिलेंडर में गैस की जगह पानी निकला. घटना के बाद उपभोक्ताओं ने गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.