इस्लामनगर अलीगंज: 70वीं बीपीएससी में सफल गोखुलचक चक निवासी राहुल कुमार को जदयू जिला अध्यक्ष ने किया सम्मानित
अलीगंज प्रखंड के गोखुलचक निवासी राहुल कुमार के 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर मार्केटिंग ऑफिसर बनने पर जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने गुरुवार को उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गईं। शैलेन्द्र महतो ने कहा 3 बजे बताया कि राहुल की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।