जमुई: बेकाबू स्विफ्ट डिजायर का कहर, शहर में चार जगह मचाई तबाही, चार युवकों को मारी टक्कर, हुए घायल
Jamui, Jamui | Apr 14, 2026 मंगलवार रात 9:30 बजे के करिब एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने शहर में अलग-अलग जगहों पर चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना गिरीश टॉकीज रोड पर हुई, जहां कार ने भछियार निवासी अकबर अंसारी को टक्कर मारी।