भरतपुर: नदबई ज्वेलर हत्याकांड मामले में 42 डिग्री तापमान में धरना जारी, मांगों पर निर्णय नहीं लेने पर आमरण अनशन की चेतावनी
भरतपुर जिले के नदबई में ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा लूट एवं हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं होने के विरोध में मृतक की पत्नी शालू चोपड़ा के साथ सर्व समाज के लोग दूसरे दिन भी धरने पर डटे हुए हैं। भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बावजूद लोग न्याय की मांग को लेकर लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है।