महाराजगंज: पूरे हनुमंत सिंह का पुरवा में पारिवारिक विवाद के चलते हुई मारपीट, गर्भवती महिला समेत तीन लोग घायल
31 जुलाई शुक्रवार की रात्रि 8 बजे पारिवारिक विवाद के चलते विपक्षी ने घर के बाहर बैठी महिलाओं पर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले मे एक गर्भवती महिला समेत कुल तीन महिलाएं घायल हुई। जिन्हें इलाज के लिए महाराजगंज सीएचसी पहुंचाया गया। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद महिला के परिजन ने थाने मे लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।