देवसर: जियावान थाना क्षेत्र में यात्री बस व ट्रेलर वाहन के बीच हुई टक्कर, 6 यात्रियों को आई मामूली चोट
जियावन थाना क्षेत्र के खाखन पुल के पास शुक्रवार दोपहर एक यात्री बस और ट्रेलर वाहन के बीच आमने सामने टक्कर हो गयी। हादसे में बस पर सवार आधा दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आयी हैं जबकि दुर्घटना में बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एस के ट्रेवल्स नामक बस क्रमांक एमपी ५३ पी ०६६९ वैढ़न से सतना जा रही थी।