घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी: मालतीराव की शिकायत पर कलेक्टर सख्त, तहसीलदार को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
मंगलवार को घोड़ाडोंगरी निवासी मालतीराव द्वारा भूमि सीमांकन से संबंधित की गई शिकायत पर बैतूल जिला कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए। कलेक्टर ने मामले को प्राथमिकता में लेते हुए तहसीलदार घोड़ाडोंगरी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शिकायत का शीघ्र और निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित किया जाए।