बानसूर: चतरपुरा में 40 डिग्री पहुंचा पारा, उमस से जनजीवन बेहाल, किसान बारिश का कर रहे इंतजार
Bansur, Alwar | Jun 30, 2026 चतरपुरा क्षेत्र में दो-तीन दिन से मौसम में बड़ा बदलाव आया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप और उमस से जनजीवन प्रभावित है। सुबह से ही गर्मी का असर दिख रहा है, दोपहर में उमस बढ़ने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।