पीरो: रात में गूंजा बल्ला-गेंद का धमाका! कुसमी में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट ने मचाया धूम
Piro, Bhojpur | Jun 17, 2026 सोनवर्षा पंचायत के कुसमी गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया, जिसने पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बना दिया। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मंगलवार की रात 9 बजे के करीब पूर्व उप प्रमुख पप्पू कुमार शाह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।