तिलहर: श्री रामलीला मेला भूमि पर मुख्य द्वार निर्माण रुकवाने को लेकर पीड़ित मूसलाधार बारिश में धरने पर बैठा रहा
मीरानपुर कटरा, श्री रामलीला मेला भूमि पर मुख्य द्वार (गेट) निर्माण को रुकवाने को लेकर मूसलाधार बारिश में पीड़ित धरने पर बैठा रहा। निजी जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए जमीन स्वामी अशोक कुमार गुप्ता धरने पर बैठ गए। विरोध के दौरान मूसलाधार बारिश में भी अशोक गुप्ता गड्ढे में बैठकर निर्माण रुकवाने की मांग पर डटे रहे, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।