धमदाहा: मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने बांधों का किया निरीक्षण
धमदाहा :- संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में धमदाहा एसडीएम अनुपम ने गुरुवार को अधिकारियों की टीम के साथ अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न बांधों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सिहली स्थित फरियानी बांध सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति का आकलन किया।