मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहली बार बीकानेर बांद्रा एसी ट्रेन के पहुंचने पर नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा मारवाड़ क्षेत्र में एक नई एसी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी, बांद्रा बीकानेर एसी एक्सप्रेस ट्रेन के पहली बार मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर साई सेवा संस्थान एवं नगर वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत कर लोको पायलट एवं गार्ड को माला एवं साफा पहनाया एवं मिठाईया बाटी।