मारवाड़ जंक्शन: सुगालिया गांव में कोयला माफिया ने वन टीम के साथ की मारपीट, मारवाड़ जंक्शन थाने में केस दर्ज
सुगालिया गांव में अवैध कोयला स्टॉक के खिलाफ कार्रवाई करनी पहुंचे वन विभाग के वन अधिकारी एवं वन कार्मिकों के साथ कोयला माफिया द्वारा मारपीट की गई एवं बंधक बनाया गया ,वन अधिकारी कान सिंह द्वारा उक्त कोयला माफिया के खिलाफ राजकीय कार्य में बाधा पहुंचने पर मारवाड़ जंक्शन थाने में मामला दर्ज करवाया गया पुलिस जांच में जुटी।