शामली: नवनिर्मित रिजर्व पुलिस लाइन शामली में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी ने कानून व्यवस्था की की समीक्षा
Shamli, Shamli | Apr 9, 2026 बुधवार की रात साढ़े 9 बजे नवनिर्मित रिजर्व पुलिस लाइन शामली में एसपी एनपी सिंह ने अपराध गोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान जनपद शामली में कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। अपराध की रोकथाम, अनावरण और शेष अभियोगों की समीक्षा, प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए गैंगेस्टर, गुंडा व गैंग पंजीकरण कराने, लंबित विवेचनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।