डुमरांव: धरहरा गांव स्थित ई-रिक्शा रिपेयरिंग दुकान में छापेमारी कर तीन बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, बाल श्रम के खिलाफ कारवाई
Dumraon, Buxar | Jul 11, 2026 बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नया सवेरा 3.0 के तहत डुमरांव श्रम विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। यह कारवाई डुमरांव की श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौम्या सिन्हा के नेतृत्व में की गई। यह कारवाई शुक्रवार की है लेकिन इसकी विज्ञप्ति शनिवार की दोपहर 2 बजे बक्सर पुलिस के अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी की गई।