गुमला: लापता युवक का शव कुएं से बरामद, आत्महत्या की आशंका
Gumla, Gumla | May 15, 2026 गुरुवार की सुबह से लापता 33 वर्षीय युवक भारत सिंह का शव शुक्रवार की सुबह विंध्याचल नगर स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। वह लक्ष्मण नगर का निवासी था। युवक गुरुवार की सुबह घर से बिना बताए निकल गया था। इसके बाद परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना गुमला थाना में दर्ज कराते हुए अपने स्तर से भी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था।