हाजीपुर: DM वर्षा सिंह के निर्देश पर 19 मई को जिले की 16 पंचायतों में लगेगा पंचायत स्तरीय “सहयोग शिविर”
वैशाली DPRO प्रेस रिलीज जारी करके रविवार को शाम लगभग 6:00 बजे बताया जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देश एवं मार्गदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु 19 मई 2026 को जिले के विभिन्न पंचायतों में पंचायत स्तरीय “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।