सहजनवा: ढडियाडीह में गांव की पुलिया पर बैठे युवक को मनबढ़ों ने लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, चार पर केस दर्ज
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ढडियाडीह और तामा गाव के मध्य स्थित पुलिया पर बैठे एक युवक को कुछ मनबढो द्वारा लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया गया । वही युवक जब जान बचाकर भागा तो आरोपीयो ने उसे हंसिया लेकर दौड़ा लिया । घायल युवक किसी तरह भागकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी । पुलिस ने तामा गाव के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।