सहजनवा: मूसलाधार बारिश से सहजनवा तहसील अंतर्गत कई क्षेत्रों में अगैती प्रजाति की फसलें डूबी, किसान परेशान
सहजनवा तहसील क्षेत्र में पिछले दो दिन से हुई मूसलाधार बारिश के बीच किसानों को बड़ी राहत तो मिली है । लेकिन तहसील क्षेत्र अंतर्गत कई गावों में अगैती प्रजाति की फसलें डूब गई है । जिस कारण फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से किसान चिंतित है ।