सहजनवा: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गीडा स्थित पेप्सिको यूनिट का किया उद्घाटन
गीडा में अब तेजी से बढ़ते इंडस्ट्रीज की बहार देखने को मिल रही है । पिछले डेढ़ साल में गीडा क्षेत्र में 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल्स के लिए जमीन आवंटित की गई है, जिससे लगभग 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है । इसमें पेप्सिको की फ्रेंचाइजी वरुण बेवरेज की यूनिट भी शामिल थी जिसका उद्घाटन रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ।