चंदौली: राउतपुर गांव में दबंगों का तांडव, परिवार में दहशत का माहौल
चंदौली जनपद के सदर थाना क्षेत्र के राउतपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की। पीड़ित महिला गुंजा देवी ने शनिवार दोपहर आरोप लगाया कि दबंगों ने उनके साथ बद्तमीजी की और उनका मंगलसूत्र छिना। साथ ही उनके पति को पीटा गया और परिवार की दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।