चंदौली: समय से पूर्व SIR फॉर्म 100% डीजिटाइजेशन पूरा करने वाले कार्मिकों को कलेक्ट्रेट में सौंपा गया प्रशस्ति पत्र
भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप जनपद में बीएलओ, सुपरवाइजर, अनुदेशक रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती एवं अन्य कार्मिकों के द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर का कार्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तेजी से चल रहा है। शनिवार दोपहर डीएम ने सभी आठ कार्मिकों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत,जिम्मेदारी और सक्रिय भागीदारी की सराहना की।