इटारसी: इटारसी एसडीएम ने सरकारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
बुधवार शाम करीब 4 बजे इटारसी अनुविभागीय अधिकारी नीलेश शर्मा द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र एवं आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जाना उन्होंने पाया कि सभी ड्यूटी डॉक्टर एवं स्टाफ अपने-अपने नियत स्थान पर आये।