जांजगीर: जांजगीर चांपा में महिला थाने का उद्घाटन आईजी ने किया, महिलाओं की सुरक्षा में नया कदम
जांजगीर चांपा जिला में भी अब महिला थाना की शुरुआत हो गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने परिवार परामर्श केंद्र के भवन में ही महिला थाना की शुरुआत की गई है। इस उद्घाटन समारोह में आईजी रामगोपाल गर्ग व कलेक्टर जन्मेजये महोबे ने प्रदेश उपाध्यक्ष कंवर समाज श्रीमती गंगोत्री राजेंद्र कंवर को गुलदस्ता भेंट किया।